ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

PM मोदी ने CJI के घर की गणेश पूजा, मराठी वेशभूषा में आए नजर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 12, 2024

मुंबई, 12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री मोदी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए। मोदी ने X पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। CJI और उनकी पत्नी कल्पना दास के साथ मोदी की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में CJI अपने घर में मोदी का स्वागत करते दिखे। मोदी ने CJI और उनके परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती की। प्रधानमंत्री मराठी पोशाक पहने हुए थे। उन्होंने मराठी टोपी भी पहन रखी थी। जिसके बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, अगर संविधान का संरक्षक राजनेताओं से मिलता है, तो यह लोगों के मन में संदेह पैदा कर सकता है। महाराष्ट्र के हमारे मामला की सुनवाई CJI चंद्रचूड़ के सामने चल रही है। इसलिए हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा। PM मोदी, केंद्र सरकार इस केस में दूसरी पार्टी हैं। चीफ जस्टिस को इस मामले से खुद को दूर कर लेना चाहिए। इस मामले में दूसरी पार्टी के साथ उनके संबंध खुलेआम नजर आ रहे हैं। तीन साल से तारीख पर तारीख मिल रही है। महाराष्ट्र में गैर कानूनी सरकार चल रही है। NCP और शिवसेना जैसी पार्टी को जिस तरह तोड़ा गया, वह गलत है। PM मोदी खुद गैर कानूनी सरकार को बचाने में रूचि ले रहे हैं।

विपक्षी नेताओं की आलोचना पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, विपक्ष क्या चाहता है। प्रधानमंत्री और CJI का एकदूसरे के प्रति कैसा व्यवहार होना चाहिए। क्या उनमें एकदूसरे के प्रति सद्भाव नहीं होना चाहिए। काम के समय अलग व्यवहार और काम खत्म करने के बाद अलग व्यवहार, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। विपक्ष को PM के CJI से मिलने पर आपत्ति है। लेकिन जब राहुल गांधी इल्हान उमर से मिलते हैं, उससे आपत्ति नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इफ्तार पार्टी रखते थे। क्या उसमें चीफ जस्टिस नहीं आते थे। दरअसल, इल्हान उमर सोमालियाई-अमेरिकी राजनेता हैं। वे अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम महिला सांसदों में से एक हैं। इल्हान उमर कई बार भारत विरोधी रुख अपना चुकी हैं। वे PoK को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी हैं। राहुल ने अमेरिकी दौरे पर 10 सितंबर को उनसे मुलाकात की थी। वहीं, इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं। नेताजी नाम के एक यूजर ने लिखा, कैमरा उनकी तरफ ही रखते तो सबको पता चल जाता, उनकी बात हो रही है। शुभम नाम के यूजर ने लिखा है, लगता है कोई बड़ा श्रीगणेश होने वाला है। अर्चना नाम की एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि महाराष्ट्र में जैसी पोशाक पहनी जाती है, वैसी पोशाक पहनी है। जज साहब भी महाराष्ट्र से हैं। बाकी ये संयोग है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों में चुनाव होंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.