ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर दाखिल याचिका वापस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 14, 2025

मुंबई, 14 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुणे की विशेष MP/MLA कोर्ट में दाखिल की गई याचिका उनके वकील मिलिंद पवार ने गुरुवार को वापस ले ली। यह वही कोर्ट है, जहां सावरकर मानहानि केस में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई चल रही है। पवार ने बताया कि उन्होंने सुबह अदालत में आवेदन देकर याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी दे दी गई। यह याचिका बुधवार को कोर्ट के रिकॉर्ड में दर्ज हुई थी। बुधवार को पवार ने अदालत में एक याचिका दाखिल कर दावा किया था कि “वोट चोरी” का मामला उजागर करने के बाद राहुल गांधी की जान को खतरा बढ़ गया है। इसमें कहा गया था कि भाजपा नेता आरएन बिट्टू ने गांधी को “आतंकवादी” कहा और एक अन्य नेता तरविंदर मारवाह ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अच्छा व्यवहार न करने पर उनका भी वही हश्र होगा, जो उनकी दादी का हुआ था। याचिका में शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के गोडसे परिवार से संबंध और उनके प्रभाव के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया गया था।

हालांकि, याचिका दाखिल होने के कुछ ही घंटों बाद मिलिंद पवार ने एक नोट जारी कर कहा कि उन्होंने यह कदम राहुल गांधी से सलाह लिए बिना उठाया था। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि यह याचिका राहुल की सहमति के बिना दायर हुई थी। सावरकर मानहानि केस की पृष्ठभूमि मार्च 2023 के उस भाषण से जुड़ी है, जिसमें लंदन में राहुल गांधी ने कहा था कि वीडी सावरकर ने अपनी एक किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके साथियों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और इससे उन्हें खुशी हुई थी। इसी बयान के आधार पर सत्यकी सावरकर ने मानहानि का मामला दायर किया था। इसी मामले में जुलाई में कोर्ट ने सत्यकी सावरकर की उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें वे राहुल गांधी से उक्त पुस्तक पेश करने की बात कह रहे थे। इससे पहले भी राहुल गांधी कई बार सावरकर को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। नवंबर 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने सावरकर पर अंग्रेजों से डरकर माफी मांगने और गांधी-पटेल को भी ऐसा करने के लिए कहने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सावरकर के इस कदम ने स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं को धोखा दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.