ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

हिमाचल में IAF हेलिकॉप्टर से लोगों का किया रेस्क्यू, महिलाओं ने मिट्टी खोदकर कुछ घंटों में बनाया हेलिपैड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हिमाचल और उत्तराखंड में बीते 3 दिनों से बारिश जारी है। दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड और बादल फटने से जुड़ी घटनाओं में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में यहां तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के मध्यमहेश्वर धाम में मंगलवार को दर्शन करने आए 20-25 श्रद्वालु फंस गए थे। दरअसल, मध्यमहेश्वर धाम और हाइवे के बीच एक पुल था जो बारिश की वजह से ढह गया, जिससे संपर्क टूट गया। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन धाम में लैंडिंग की जगह नहीं थी। तब 7 से ज्यादा स्थानीय महिलाएं आगे आईं और उन्होंने कुछ घंटों में हेलिपैड तैयार कर दिया। तब जाकर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

तो वहीं, उत्तराखंड के जोशीमठ के पास लैंडस्लाइड में एक घर ढह गया। इसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर शाम पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच बद्रीनाथ राजमार्ग पर हेलंग गांव में हुई। चमोली पुलिस के अनुसार, चमोली जिले के पीपलकोटी, गडोरा, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी, गुलाबकोटी, पागलनाला और विष्णुप्रयाग इलाके में हाईवे को नुकसान पहुंचा है। राज्य में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड व बादल फटने से जुड़ी घटनाओं में 55 की मौत हो चुकी है। 950 से ज्यादा सड़कें जगह-जगह बंद पड़ी हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मेघालययहां भारी बारिश होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.