ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्री ने छिपकर केबिन क्रू की सदस्य और अन्य महिला यात्री की ली आपत्तिजनक फोटो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 18, 2023

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्पाइसजेट फ्लाइट में एक पुरुष यात्री द्वारा कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यात्री ने छिपकर केबिन क्रू की सदस्य और अन्य महिला यात्री की आपत्तिजनक फोटो ली। घटना बीते दिन दिल्ली से मुंबई के लिए जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में हुई थी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बीते दिन ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में यात्री ने छिपकर फ़्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिला के वीडियो बनाए और आपत्तिजनक फोटो ली। इसको लेकर वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये बेहद संगीन मामला है। हम पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी कर रहे हैं।

तो वहीं, DCW ने पुलिस से मामले में दर्ज FIR की कॉपी, गिरफ्तार आरोपी का विवरण और कार्रवाई की डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस को ऐसा नहीं करने का कारण बताना चाहिए। डीजीसीए से फोटो खींचने वाले यात्री के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है। ये भी पूछा गया है कि क्या घटना की सूचना कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून के तहत आंतरिक शिकायत समिति या किसी अन्य समिति को दी गई थी। पुलिस और विमानन नियामक (DGCA) दोनों को 23 अगस्त तक ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.