ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

वोटर लिस्ट पर आरोपों को लेकर विपक्ष का संसद से EC तक मार्च, हिरासत में राहुल, प्रियंका, अखिलेश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

मुंबई, 11 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर सोमवार को विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचाया, जहां से दो घंटे बाद छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान और ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई है, इसलिए साफ और निष्पक्ष वोटर लिस्ट जरूरी है। प्रियंका गांधी ने सरकार को डरी हुई और कायर बताया।

मार्च के दौरान अखिलेश यादव बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश करते दिखे, जबकि प्रियंका गांधी, डिंपल यादव और अन्य सांसद ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते नजर आए। इस दौरान टीएमसी सांसद मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं, जिनकी मदद राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने की। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी थी, इसलिए सांसदों को इलेक्शन कमीशन पहुंचने से पहले ही परिवहन भवन के पास रोक दिया गया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपने डेटा को सार्वजनिक करने से बच रहा है क्योंकि इसमें गड़बड़ियों का खुलासा हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे वोट के अधिकार और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया। कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग को ‘चुराओ आयोग’ नहीं बनना चाहिए, जबकि अमर सिंह ने दावा किया कि आयोग किसी सवाल का जवाब नहीं देता और बीजेपी ही उनकी ओर से बोलती है। केसी वेणुगोपाल ने सांसदों के आयोग जाने की आजादी न होने पर सवाल उठाया। सुप्रिया सुले ने कहा कि उनका विरोध महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। वहीं, बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे मृतकों और बाहरी नागरिकों तक को वोट दिलवाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने संसद का बहुत समय बर्बाद किया है और अब इसे और बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.