ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

नीतीश ने कहा, मैं हमेशा मोदी के साथ रहूंगा, छुए पैर तो पीएम ने पकड़ा हाथ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 7, 2024

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में शुक्रवार को NDA की बैठक हुई। पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। यह बैठक दो घंटे से ज्यादा चली। गठबंधन के 13 नेताओं ने भाषण दिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश के भाषण और उनके एक वायरल VIDEO की हो रही है। वहीं चिराग पासवान जब भाषण देकर मोदी के पास पहुंचे तो PM ने उन्हें गले लगा लिया। दरअसल, नीतीश भाषण देने के बाद मंच की तरफ आए तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की। जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। नीतीश ने सिर झुकाकर अभिवादन किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नीतीश कुमार ने कहा, हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि इधर-उधर जो थोड़ा जीत गया है न, अगली बार जब आइएगा न ऊ सब हार जाएगा। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। आप (मोदी) देश को आगे बढ़ाएंगे। खुशी की बात है। जल्दी से जल्दी से आपका शपथ ग्रहण हो जाए। हम तो आज ही चाहते हैं। पूरे देश को इससे फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहता है उसे कोई लाभ नहीं है। आपके नेतृत्व में सभी लोग चलेंगे। इससे पहले दिल्ली में नीतीश ने जेडीयू के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। इसमें सभी निर्वाचित सांसद शामिल हुए हैं। बैठक करीब 1 घंटे तक चली।

चिराग पासवान ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। आपकी वजह से एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। आप ही की इच्छा शक्ति की वजह से ये जीत हुई है। ये कोई सामान्य बात नहीं है। क्षेत्र में आपके नाम पर जो उत्साह दिखता है वो गर्व की बात है। आप ही की वजह से हम दुनिया के सामने कह पाए हैं कि हम दुनिया के 5वें नंबर की इकॉनॉमी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं।' इससे पहले सुबह चिराग ने भी अपने 5 सांसदों के साथ बैठक की।इसमें चिराग को संसदीय दल का नेता चुना गया है। वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। मांझी ने कहा कि भारत नहीं बल्कि विश्व के प्रसिद्ध नेता मोदी जी के नाम का समर्थन करता हूं। हम उसी परिवार के जिसके दशरथ मांझी ने 24 साल छैनी-हथोड़ा लेकर पर्वत को काटा। हम लगातार मोदी जी के साथ रहेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.