ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू पर की टिप्पणी कहा, इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 20, 2024

मुंबई, 20 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के डंडखोरा के डुमरिया हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या? पहले खुद हटे तो बीवी को सीएम बना दिया, अब आजकल बच्चों को लगा रहे। पैदा तो बहुत किया, इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या? अपनी दो बेटी और दो बेटों को राजनीति में लगा दिया है। ये परिवार किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है। उन्होंने लोगों से विकास के मुद्दे पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पहले नीतीश ने पूर्णिया में जनसभा की। दरअसल, इस चुनाव में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती को पाटलिपुत्र से RJD कैंडिडेट बनाया गया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि उन लोगों को खुला छोड़ा तो इधर से उधर गड़बड़ी कर रहे थे। बर्दाश्त से बाहर हुआ तो अलग होना पड़ा। कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम किया। मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए 25 हजार की सहायता राशि देनी शुरू की। महिलाओं के प्रजनन दर पर भी बोले सीएम। कहा लोग शिक्षित हुए तो बिहार में प्रजनन दर में कमी आई। बिहार की लड़कियों को साइकिल, पोषक, मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन तक के बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप की शुरुआत की। आपको बता दें, कटिहार लोकसभा सीट से एनडीए कैंडिडेट के रूप में जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी चुनावी मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस के तारिक अनवर हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.