ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नितिन गडकरी ने कहा चुनाव में नहीं लगवाएंगे पोस्टर, जिसको वोट देना होगा, वो खुद देगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 30, 2023

मुंबई, 30 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के वाशिम में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कहा की, इस बार लोकसभा चुनावों में वो पोस्टर-बैनर नहीं लगवाएंगे। न ही चाय पानी पिलवाएंगे। उन्होंने आगे कहा, जिसको वोट देना है, वो खुद आकर देगा, जिसको नहीं देना है वो नहीं देगा। ये बातें कहीं। नितिन गडकरी का कहना है, मैं चुनावों में रिश्वत नहीं लेता हूं और न किसी को भी ऐसा करने की अनुमति दूंगा। लेकिन, मुझे विश्वास है कि मैं ईमानदारी से आप सभी की सेवा कर सकूंगा।

गडकरी बीते दिनों महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां वह चुनाव जीतने के तरीके बता रहे थे। गडकरी ने कहा कि चुनाव प्रलोभन से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार पैदा करके जीते जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वोटर बहुत होशियार होता है। वो खाता सबका है, लेकिन वोट उसी को देता है, जिसे उसे देना होता है। गडकरी ने बताया कि उन्होंने एक बार लोगों के बीच एक-एक किलो मटन बांटा था। फिर भी चुनाव हार गए थे क्योंकि आज का वोटर बहुत जागरूक है। साथ ही उनका कहना है की, चुनाव के दौरान प्रचार के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जाते हैं। कई लोग वोटर को पैसा खिलाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इलेक्शन केवल लोगों के बीच विश्वास पैदा करके जीते जाते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.