ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे बम ब्लास्ट मामले में NIA ने एक संदिग्ध को किया अरेस्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 13, 2024

मुंबई, 13 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे बम ब्लास्ट मामले में NIA ने एक संदिग्ध को बेल्लारी से अरेस्ट किया है। NIA ने स्टेटमेंट में कहा, ये संदिग्ध कुछ-कुछ हमले के मुख्य आरोपी की तरह दिखता है। हालांकि, यह वही आरोपी है या नहीं, अभी कहा नहीं जा सकता है। आपको बता दें, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान 6 मार्च को किया था। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि जो भी व्यक्ति ऐसी कोई जानकारी देगा, जिसकी मदद से आरोपी गिरफ्तार हो सके, वह इनाम का हकदार होगा। NIA ने यह भी कहा कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह जानकारी info.blr.nia@gov.in ईमेल या 080-29510900 और 8904241100 फोन नंबर पर दी जा सकती है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी की तस्वीर भी जारी की। यह तस्वीर 1 मार्च को विस्फोट से पहले CCTV कैमरे में कैप्चर हुई थी।

दरअसल, 1 मार्च को रामेश्‍वरम कैफे बम ब्लास्ट हुआ था। उसके कुछ घंटे बाद NIA को जांच के दौरान CCTV फुटेज से पता चला था कि कैप पहने एक युवक कैफे में बैग रखकर चला गया था। उसी बैग में ब्लास्ट हुआ था। उसने चेहरे पर मास्क लगाया था, इसलिए उसका साफ चेहरा नहीं दिख पाया। NIA ने CCTV की फुटेज भी रिलीज की थी। मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा था कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वह एक बैग लेकर आया था। कैफे में उसने इडली ऑर्डर की, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद वह बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ था जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.