ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे नीरज, पहला थ्रो 89.34 मीटर का, यह सीजन बेस्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 6, 2024

मुंबई, 06 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पेरिस ओलिंपिक के 11वें दिन भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज मंगलवार को जेवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में उतरे। उन्होंने अपना पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का फेंका। यह नीरज का सीजन बेस्ट थ्रो था। नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.63 मीटर और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

वही, भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट भी 50kg के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराया। विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 10:15 बजे होगा। इस मुकाबले में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी विनेश के सामने होंगी। प्री-क्वार्टर फाइनल में विनेश ने जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया। सुसाकी चार बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।​​​​​ सुसाकी ने अपने सभी 82 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। लेकिन, विनेश ने सुसाकी को उन्हीं के पैंतरे से मात दी। सुसाकी रेसलिंग के टेक-डाउन पैंतरे की स्पेशलिस्ट हैं। सुसाकी ने विनेश के खिलाफ भी इसी का इस्तेमाल किया। लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया, क्योंकि विनेश ने भी इसी पैंतरे का इस्तेमाल कर लीड ले ली और जीत हासिल की।

आपको बता दें, पेरिस ओलिंपिक में भारत और जर्मनी के बीच मेंस हॉकी का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच रात 10:30 से शुरू होगा। भारतीय टीम जीती तो 44 साल बाद ओलिंपिक हॉकी के फाइनल में पहुंचेगी। इंडिया ने आखिरी फाइनल 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में खेला था। सभी की नजरें कप्तान हरमनप्रीत की ओर रहेंगी, जो इस ओलिंपिक में टॉप स्कोरर हैं। भारतीय हॉकी में हरमनप्रीत सरपंच के नाम से मशहूर हैं। इसके बाद भारत की दीवार यानी गोलकीपर श्रीजेश से भी पूरी उम्मीदें हैं। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ 11 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.