ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को नोटिस भेज किया तलब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 16, 2024

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को नोटिस भेज तलब किया है। बिभव पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पहुंचे। इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, इसमें दो बातें हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा आम आदमी पार्टी आपस में चर्चा करेगी, वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। केजरीवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

दरअसल, दो दिन पूर्व दिल्ली के सीएम आवास से पुलिस के पास एक फोन आया। कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, हमें एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ मुख्यमंत्री आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जिसके बाद कल बुधवार को संजय सिंह ने कबूल किया कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई। उन्होंने मीडिया से कहा, 13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।

तो वहीं, इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। बिभव को लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ देखा गया। मीडिया ने स्वाति मालीवाल केस को लेकर केजरीवाल से सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि स्वाति मालीवाल केस में अरविंद केजरीवाल को पछतावा तक नहीं है। इस केस का आरोपी उनके साथ घूम रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि महिला सम्मान को लेकर उनके पास कोई जगह नहीं है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। साथ ही संजय ने लखनऊ में कहा, आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। स्वाति मालीवाल मामले पर राजनीतिक खेल न खेलें। इस मामले में पार्टी के अंदर चर्चा हुई है।साथ ही मायावती ने कहा, महिलाओं के उत्पीड़न मामले में चाहे वह कोई पार्टी हो या इन्डि हो या अन्य गठबन्धन हो, इन्हें दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाना चाहिए। बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए। आम आदमी पार्टी की महिला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम आवास में अभद्रता के गंभीर मामले पर देश की नजर है। दोषी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं होना अनुचित। ऐसे में राज्यसभा के सभापति और महिला आयोग को भी इस घटना का संज्ञान लेने की जरूरत है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.