ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सांसद संजय सिंह ने पढ़ी केजरीवाल की चिट्ठी, कहा मैं आतंकवादी नहीं हूं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 16, 2024

मुंबई, 16 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ से जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है। संदेश भेजा है कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। संजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। पीएम मोदी नफरत में इतने आगे बढ़ चुके हैं कि केजरीवाल की पत्नी और परिवार वालों से मुलाकात के बीच में शीशे की दीवार खड़ी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि जेड प्लस सिक्योरिटी वाले पंजाब के सीएम को दिल्ली के तीन बार के सीएम से कांच (ग्लास सेक्शन) के जरिए मिलना पड़ता है। BJP की इस हरकत ने जाहिर कर दिया है कि उनके मन में केजरीवाल के लिए नफरत और बदले की भावना भर चुकी है। बीजेपी केजरीवाल को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उनके साथ जेल में जो व्यवहार किया जा रहा है, उससे केजरीवाल और मजबूत होंगे।

तो वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीते दिनों कहा, मुख्यमंत्री को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से फेस-टु-फेस मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे एक खिड़की के जरिए उनसे मिल रही हैं। जेल के नियम 602 और 605 के मुताबिक, फेस-टु-फेस मीटिंग कराई जा सकती है। खूंखार अपराधियों की भी परिवारवालों से बैरक में मुलाकात होती है, लेकिन सुनीता को जेल प्रशासन ने कांच की खिड़की के जरिए मिलने की इजाजत दी है। प्रशासन बीजेपी के दबाव में है।

आपको बता दें, दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जो खारिज कर दी गई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने बीते दिन कहा कि हम मामले की सुनवाई इस महीने (अप्रैल) के आखिरी हफ्ते में करेंगे। उधर, राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.