ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मराठा आरक्षण आंदोलन के बाद मुंबई में जमा हुआ 125 टन से ज्यादा कचरा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि 29 अगस्त से 2 सितंबर तक चले मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आजाद मैदान और आसपास के इलाकों से 125 मीट्रिक टन से अधिक कचरा निकाला गया। इस दौरान पांच दिनों तक 466 सफाईकर्मी लगातार तैनात रहे। आंकड़ों के अनुसार आंदोलन के पहले दिन 29 अगस्त को 4 टन कचरा निकला, 30 अगस्त को 7 टन, 31 अगस्त और 1 सितंबर को 30-30 टन कचरा जमा हुआ, जबकि 2 सितंबर को सबसे ज्यादा 57 टन कचरा इकट्ठा हुआ। इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों पर मुंबई में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। जरांगे के वकील सतीश मानेशिंदे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुरानी तस्वीरों के आधार पर गलतफहमी फैलाई जा रही है। अदालत ने निर्देश दिया कि आठ हफ्ते के भीतर हलफनामा दायर किया जाए जिसमें लिखा हो कि जरांगे और आयोजक किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

मनोज जरांगे ने 29 अगस्त को आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था, जो 2 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ। अनशन खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन सफल रहा है क्योंकि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जरांगे की आठ में से छह मांगों को मंजूरी दी है। इनमें हैदराबाद गैजेटियर को मान्यता देना भी शामिल है, जिसके तहत मराठा समुदाय के लोगों को कुणबी जाति का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सरकार ने आदेश लागू करने के लिए दो महीने का समय मांगा है और अन्य दस्तावेजों का 15 दिन में कानूनी अध्ययन करने का आश्वासन दिया है। आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक मदद और राज्य परिवहन निगम में नौकरी देने का भी वादा किया गया है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी आजाद मैदान और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के आसपास डेरा डाले रहे। वे सड़कों और फुटपाथों पर खाना बनाते, खाते, सोते और नहाते देखे गए। इसके कारण इलाके में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा हो गया जिसमें खाने-पीने की बची चीजें, पानी की बोतलें, रैपर, पेपर प्लेट और कप शामिल थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.