ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मोहम्मद यूनुस ने कहा, शेख हसीना ने देश को किया बर्बाद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 4, 2024

मुंबई, 04 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर देश में सबकुछ बर्बाद करने का आरोप लगाया। यूनुस ने कहा कि हसीना ने 15 साल के कार्यकाल में देश के सरकारी तंत्र को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। हमारे ऊपर लोकतंत्र, आर्थिक स्थिरता और जनता के विश्वास को बहाल करके इसे फिर से खड़ा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने जापान के अखबार निक्की एशिया को दिए इंटरव्यू में कही। यूनुस ने फिलहाल बांग्लादेश में चुनाव की संभावनाओं से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम हसीना पर ट्रायल पूरा होने के बाद भारत से उनके प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक तौर पर मांग करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री हसीना बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही हैं।

यूनुस ने आरोप लगाया कि हसीना के शासन काल में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की पूरी तरह से अनदेखा किया गया। हसीना ने तीन लगातार कार्यकाल में वोटर्स की भागीदारी के बिना नकली चुनाव कराए। उन्होंने खुद को और अपनी पार्टी को बिना किसी लड़ाई के जीता हुआ घोषित किया। संविधान और न्यायपालिका में बदलाव के बाद ही देश में चुनाव कराए जाएंगे। हमें देश में चुनाव से पहले प्रशासन, ब्यूरोक्रेसी और न्यायपालिका में सुधार करने की जरूरूत है। अंतरिम सरकार ने देश के संविधान, न्यायपालिका और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव के लिए कई आयोगों का गठन किया है। इन आयोगों से मिलने वाली सिफारिशों को जनवरी से फुल स्केल पर लागू किया जाएगा। इन सिफारशों को लागू करने में वक्त लग सकता है। हम पूरी तरह से एक नया बांग्लादेश बना रहे हैं। हम हसीना का ट्रायल पूरा होने के बाद भारत से उनके प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक तौर पर मांग करेंगे। भारत और बांग्लादेश ने एक अंतरराष्ट्रीय कानून साइन किया, जिसके मुताबिक भारत को बांग्लादेश की मांग माननी होगी। इसके अलावा यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर भारत सरकार की चिंताओं को आधारहीन और प्रोपेंगेंडा बताया है। बांग्लादेश मंगलवार को ही भारत के हाईकमीशन को त्रिपुरा में बांग्लादेशी मिशन पर हुए हमले के बाद समन किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को चीफ एडवाइजर यूनुस पर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर हमला किया। न्यूयॉर्क में हुए एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधिक करते हुए हसीना ने कहा कि यूनिस ने देश में नरसंहार को अंजाम दिया है। हसीना ने कहा, बांग्लादेश में सामूहिक हत्याओं का जिम्मेदार मुझे बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत में मोहम्मद यूनुस हैं जो छात्र नेताओं के साथ मिले हुए हैं और सामूहिक हत्याओं में शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.