ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मोदी ने कहा, जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे, जो चारा खा जाते हैं, वह हालात नहीं बदल सकते, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 24, 2025

मुंबई, 24 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। PM मोदी ने बिहार के भागलपुर में कहा, ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। पीएम ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। भाषण की शुरुआत PM ने अंगिका (बिहार की बोली) में लोगों को प्रणाम किया। नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। पीएम ने बिहार के लिए 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपए भेजे।

मोदी ने कहा, मैंने लालकिले से कहा है, विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ हैं- गरीब, अन्नदाता किसान, हमारे युवा और हमारे देश की नारी। चाहे केंद्र हो या यहां नीतीश के नेतृत्व में चल रही NDA की सरकार हो, किसान हमारी प्राथमिकता हैं। किसानों के लिए सरकार ने पूरी मेहनत से काम किया है। खाद की बोरी जो 3 हजार रुपए की मिलती है, वो हम आपको 300 रुपए में देते हैं। हमारी सरकार न होती तो आज भी 3 हजार में मिलती। हमारी सरकार किसानों के लिए सोचती है। बीते 10 साल में करीब 12 लाख करोड़ रुपए जो आपके खाते से खाद खरीदने के लिए देने थे, वो केंद्र ने बजट में दिए हैं। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलती है। आप कल्पना कर सकते हैं, अगर NDA सरकार न होती तो क्या होता। अगर हमारी सरकार नहीं होती तो आज भी खाद के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ती। बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता। ललन सिंह के प्रयास से 2 परियोजना पूरी हो रही है। मोतिहारी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जो बेहतरीन गाय की नस्ल के लिए काम कर रहा है। दूसरा बरौनी का प्लांट। मछुआरे साथियों को पुराने लोगों ने कुछ फायदा नहीं दिया। हमने किसान क्रेडिट कार्ड दिया। ऐसे ही प्रयासों से बिहार आगे बढ़ रहा है। जैसे नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार आज मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।

वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हम 24 नवंबर 2005 में पहली बार बिहार में सरकार में आए थे। उस समय शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। बुरा हाल था। समाज में बहुत विवाद था। अब किसी प्रकार का डर नहीं है। राज्य में प्रेम भाईचारा शांति का माहौल है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। अब इधर-उधर नहीं होंगे। पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। हम भी अब उन्हीं के साथ हैं और रहेंगे। सब लोग पीएम मोदी के पक्ष में है। इसलिए देश के साथ-साथ बिहार भी आगे बढ़ेगा। 2005 के पहले ये लोग मुस्लिमों का वोट ले लेते थे, लेकिन उनका विकास नहीं होता था। हिंदू- मुस्लिम झगड़े होते थे। अब कहीं हिंदू मुस्लिम झगड़े नहीं होते हैं। हमने सभी जाति के लिए काम किया है। इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'मैंने किसी नेता के स्वागत में इतनी भीड़ नहीं देखी। जनता का समुद्र है। नरमुंड ही नरमुंड दिखाई दे रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.