ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

गंभीर अपराध में गिरफ्तारी या हिरासत पर मंत्री-पद छोड़ना होगा, लोकसभा में पेश हुए तीन अहम बिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने तीन अहम बिल पेश किए, जिनके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री को पांच साल या उससे अधिक की सजा वाले गंभीर अपराध में गिरफ्तारी या 30 दिन से ज्यादा हिरासत में रहने की स्थिति में पद छोड़ना अनिवार्य होगा। इन प्रस्तावित संशोधनों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ और विपक्षी दलों ने बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी पार्टी ने इन विधेयकों को संविधान और न्याय के खिलाफ बताया। हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों ने गृहमंत्री की ओर कागज के गोले भी फेंके। इस पर अमित शाह ने इन विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने की बात कही। दरअसल, हाल के समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी और लंबी हिरासत के बावजूद उनके पद पर बने रहने को लेकर विवाद उठा था। इसी पृष्ठभूमि में सरकार यह स्पष्ट व्यवस्था करना चाहती है कि गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी या हिरासत के दौरान संवैधानिक पद पर बने रहना संभव न हो।

पहला विधेयक "गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज (संशोधन) बिल 2025" है। इसमें केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री या मंत्री की गिरफ्तारी या हिरासत की स्थिति में उन्हें हटाने का प्रावधान जोड़ा गया है। वर्तमान में 1963 के कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। दूसरा "130वां संविधान संशोधन विधेयक 2025" है, जिसके जरिए संविधान के अनुच्छेद 75, 164 और 239AA में संशोधन किया जाएगा। इसका मकसद प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्य सरकारों और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर अपराधों में गिरफ्तार होने पर पद से हटाने का कानूनी ढांचा तैयार करना है। तीसरा "जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025" है। इसमें जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 में बदलाव किया जाएगा, ताकि गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार या 30 दिन से ज्यादा हिरासत में रहने वाले मुख्यमंत्री या मंत्री को उनके पद से हटाया जा सके।

इसी सत्र में केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने वाला बिल भी पेश किया। इसमें ऑनलाइन मनी गेमिंग, विज्ञापन या ऐसे खेलों को बढ़ावा देने पर तीन साल तक की जेल या एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान होगा। सरकार का कहना है कि ये सभी बिल लोकतंत्र और सुशासन की साख को मजबूत करेंगे। अभी तक केवल दोषी ठहराए गए जनप्रतिनिधियों को ही पद से हटाने की स्पष्ट व्यवस्था थी, लेकिन गिरफ्तारी या हिरासत के मामलों में कोई स्पष्ट कानूनी ढांचा नहीं था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.