ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट किया जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में सबसे गर्म शहर राजस्थान का ​बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चार दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी लू का अलर्ट है। राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के 19 शहरों में बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया था। जैसलमेर से सटी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर टेम्परेचर 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। BSF ने इसका वीडियो भी शेयर किया।

राजस्थान में हीटवेव से चार लोगों की मौत हो गई। जालोर में एक महिला घर में काम करने के दौरान बेहोश हो गई। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जालोर में ही हीटवेव से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिले थे। इनमें से एक बुजुर्ग गुजरात के डीसा का रहने वाला था। जिले के आहोर के रहने वाले 30 साल के युवक की भी लू से मौत हो गई। बालोतरा जिले की निर्माणाधीन रिफाइनरी में काम के दौरान मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। साथ ही, गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में आज और कल (23-24 मई) तापमान को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात 10 बजे भी टेम्परेचर 40 डिग्री रहेगा। चार दिन बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, केरल में भारी बारिश के चलते 4 मौत हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (24 घंटे में 11 से 20 सेमी बारिश) जारी किया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर में निचले इलाकों, घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के चलते ट्रैफिक की समस्या हो रही है। कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स की लैंडिंग-टेक ऑफ देर से हुई।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.