ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मेलोनी ने मस्क से दोस्ती पर विरोधियों को दिया जवाब, कहा वे मेरे अच्छे दोस्त, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 19, 2024

मुंबई, 19 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क के साथ दोस्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने बुधवार को इटली की संसद में कहा कि वे मस्क की दोस्त हैं, लेकिन इससे उनके कारोबारी रिश्ते को कोई फायदा नहीं होगा। मेलोनी ने कहा, मैं इलॉन मस्क की दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री दोनों ही एक साथ हो सकती हूं। मेरे और भी कई लोगों के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन मैं किसी के आदेश पर काम नहीं करती हूं। दरअसल, इसी साल सितंबर में इलॉन मस्क के साथ मेलोनी की न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें ये भी दावे किए गए थे कि मस्क और मेलोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मेलोनी ने इटली के विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, वे सोचते हैं कि एक विदेशी नेता के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है तो मैं उनकी गुलाम बनकर उनके बताए किसी भी बात को मान लेती हूं लेकिन ऐसा नहीं है। मैं किसी के आदेश को नहीं मानती हूं। इटली में उद्योग लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मेलोनी की मुलाकात कई बार मस्क से हो चुकी है। इटली सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसके तहत मस्क की ‘स्पेस एक्स’ जैसी विदेशी कंपनियों के लिए वहां काम करना आसान हो गया है। इटली सरकार की इस फ्रेमवर्क के मुताबिक साल 2026 तक इटली में 730 करोड़ रुपए तक निवेश होने का अनुमान है।

मस्क और मेलोनी के बीच 24 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसमें मस्क ने मेलोनी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद खूबसूरत बताया। मस्क ने कहा कि जॉर्जिया बाहर से जितनी सुंदर ही उतनी ही अंदर से हैं। इसके बाद ही दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं। हालांकि, इन अफवाहों पर मस्क ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि- वे डेट नहीं कर रहे हैं। मस्क पिछले साल दिसंबर और इसी साल जुलाई में भी इटली के दौरे पर गए थे। उस समय मेलोनी ने मस्क की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद तेज इंसान बताया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.