ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी ममता, संजय राउत ने कहा, कांग्रेस से बातचीत करनी चाहिए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 11, 2025

मुंबई, 11 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर INDIA ब्लॉक की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भी कहा कि वे 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। इस पर शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमेशा अकेले लड़ती आ रही हैं। लेकिन मेरा मानना है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, केंद्र में वे गठबंधन का हिस्सा हैं। इस नाते उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का सबसे बड़ा दल है। दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की बैठक को लेकर राउत ने कहा, दिल्ली आम आदमी पार्टी का मुख्यालय है। पार्टी की पूरी गतिविधि यही से चलती है। इसलिए दिल्ली में बैठक करने पर सवाल नहीं करना चाहिए।

TMC सूत्र ने सीएम ममता बनर्जी के हवाले से कहा, ‘कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की मदद नहीं की। हरियाणा में AAP ने कांग्रेस की मदद नहीं की। इसी वजह से भाजपा दोनों राज्यों में जीत गई। सभी को एक साथ होना चाहिए, लेकिन बंगाल में कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। इसलिए अकेले चुनाव लड़ेंगे। साथ ही, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि गठबंधन को साथ बैठकर सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी गठबंधन में समस्याएं आती हैं। सिब्बल ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के चलते महागठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 जनवरी को इंडिया गुट खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.