ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अररिया शिक्षिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गलत पहचान में गई शिवानी वर्मा की जान, तीन गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Friday, December 5, 2025

अररिया में बुधवार की सुबह स्कूल जाने के दौरान हुए शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड ने पूरे बिहार को दहला दिया था। कन्हैली मध्य विद्यालय की शिक्षिका शिवानी को स्कूटी से स्कूल जाते समय कन्हैली शिव मंदिर के पास गोली मार दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

गलत पहचान में हुई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवानी वर्मा टारगेट ही नहीं थीं, बल्कि हत्या की साजिश किसी दूसरी शिक्षिका को मारने के लिए रची गई थी। शूटरों ने गलती से शिवानी को वही शिक्षिका समझ लिया और उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि हत्यारों को जिस महिला को मारने की सुपारी दी गई थी, वह भी स्कूटी से उसी रास्ते से गुजरती थी, इसलिए भ्रम की स्थिति बनी। शिवानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली थीं और अररिया में बतौर शिक्षिका कार्यरत थीं। वह रोज की तरह बुधवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर भाग निकले।

तीन लाख रुपये में दी गई सुपारी

हत्याकांड की साजिश फारबिसगंज की महिला हुश्न उर्फ हुश्न आरा ने रची थी। उसने राजा और छोटू नामक युवकों के जरिए हत्या की योजना तैयार की और मो. मारूफ एवं मो. सोहैल को तीन लाख रुपये में सुपारी दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

  • मो. मारूफ (शूटर)

  • मो. सोहैल (सहयोगी)

  • हुश्न उर्फ हुश्न आरा (साजिशकर्ता महिला)
    शामिल हैं। जबकि राजा और छोटू फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने इस पूरे षड्यंत्र पर से पर्दा उठाते हुए हत्या में प्रयुक्त कट्टा और बाइक बरामद कर लिया है।

पति पर अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह

पूछताछ में मो. मारूफ ने बताया कि हुश्न आरा को शक था कि उसके पति के नरपतगंज इलाके की एक शिक्षिका से अवैध संबंध हैं। ईर्ष्या और शक के चलते हुश्न ने उस महिला शिक्षिका को मारने की योजना बनाई। इसी के तहत राजा और छोटू ने आगे की प्लानिंग कर शूटरों को सुपारी दी। हत्या से पहले मारूफ और सोहैल ने पूरी रेकी की, महिला के स्कूल आने-जाने के मार्ग, स्कूटी और समय का निर्धारण कर लिया गया था। चूंकि दोनों शिक्षिकाएं एक ही रूट और एक ही वाहन प्रकार का उपयोग करती थीं, इसलिए बुधवार को शूटरों ने गलत पहचान कर शिवानी को टारगेट समझ गोली मार दी।

एसआईटी ने की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद जिला पुलिस ने तत्काल एसआईटी का गठन किया। लगातार तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर नेटवर्क के आधार पर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस जटिल साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने से हत्याकांड की असल मंशा स्पष्ट हो चुकी है, लेकिन राजा और छोटू की गिरफ्तारी के बाद और भी अहम खुलासे संभव हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.