ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लखनऊ की NIA कोर्ट ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों को सुनाई फांसी की सजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 14, 2023

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लखनऊ की NIA कोर्ट ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई है। ATS/NIA की विशेष अदालत ने 4 सितंबर 2023 को कानपुर में रिटायर्ड शिक्षक रमेश बाबू की हत्या के मामले में आतंकी आतिफ और फैसल को दोषी करार दिया था। दोनों की वर्चुअली पेशी हुई। न्यायाधीश दिनेश चंद्र मिश्रा की कोर्ट ने दोनों पर 15-15 लाख का जुर्माना भी लगाया है। सरकारी वकील बृजेश कुमार यादव ने बताया कि तीन अलग अलग धाराओं 302 में फांसी, 120बी में फांसी, 16 UAPA में फांसी और चौथे 18 UAPA में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही, NIA के विशेष वकील कौशल किशोर शर्मा ने कहा, मैंने मृत्यु दंड देने की मांग करते हुए कोर्ट में कहा कि इन दोनों ने एक निर्दोष अध्यापक की केवल उनके हाथ में बंधे कलावा और माथे पर तिलक देखकर हत्या की थी। जहां अच्छा इंसान बनने की शिक्षा दी जाती है, वहां जिहाद पर चर्चा का माहौल बनाया। इनका अपराध रेयर व रेयरेसट की श्रेणी मे आता है। इसके आधार पर कोर्ट ने मृत्युदंड दिया।

दरअसल, 24 अक्टूबर 2016 को टीचर रमेश छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। वह स्कूल से करीब 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि दो लड़कों ने पिस्टल निकाली और रमेश के सीने में एक के बाद एक दो गोलियां दाग दीं। रमेश जमीन पर गिरे और तड़पने लगे। कुछ देर बाद उनकी सांस थम गई। गोली की तेज आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग रमेश की तरफ भागे। तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। उधर, खून से लथपथ रमेश को किसी तरह पास के कांशीराम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरेआम एक रिटायर्ड टीचर की मौत के बाद 7 महीने तक पुलिस हत्यारों को खोजती रही। कुछ पता नहीं चला। हत्या के 200 दिन बाद NIA यानी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि रमेश बाबू को मारने वाले कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि ISIS के आतंकी आतिफ मुजफ्फर और मोहम्मद फैसल हैं।

तो वहीं, इसके बाद एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हुईं। इसी बीच 7 मार्च को ही एटीएस ने खुफिया इनपुट के बाद आतंकी सैफुल्लाह को लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में मार गिराया। कानपुर के जाजमऊ के रहने वाले इस आतंकी के ठिकाने से मिले हथियारों और दस्तावेजों से ISIS के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो गया। इसके बाद एटीएस ने मोहम्मद फैजल, गौस मोहम्मद खान, अजहर, आतिफ मुजफ्फर, मोहम्मद दानिश, सैयद मीर, हुसैन, आसिफ इकबाल उर्फ राकी व मोहम्मद आतिफ को गिरफ्तार करके तफ्तीश शुरू की। साथ ही, पूछताछ के दौरान आतिफ मुजफ्फर और मोहम्मद फैसल खान ने चौंकाने वाली जानकारी दी। जिससे कानपुर में रिटायर्ड टीचर रमेश बाबू शुक्ला की हत्या की वारदात पर पड़ा से पर्दा उठ गया। आतंकियों ने बताया कि वे लोग गैर मुस्लिमों को दहशतजदा करके ISIS के प्रभाव को बढ़ाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें असलहे मुहैया कराए गए थे। जिनकी टेस्टिंग करने के फिराक में थे। वहीं, इस खुलासे के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा बढ़ाने के बाद सितंबर 2017 को आतंकी एंगल से जांच शुरू की गई थी। इसके दो माह बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जांच एनआईए को सौंपी । एनआईए ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को लखनऊ में आतंकियों हाइड हाउस से बरामद कर लिया। प्रिसिंपल रामबाबू शुक्ला को लगी गोली और पिस्टल की जांच एफएसएल चंडीगढ़ से कराई गई। जिसमें इसी पिस्टल से गोली चलने की बात साबित हो गई।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.