ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

Lok Sabha Election 2024: बिहार में RJD-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें कौन-कहां लड़ेगा चुनाव?

Photo Source :

Posted On:Friday, March 29, 2024

बिहार में भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. तय फॉर्मूले के मुताबिक तेजस्वी यादव की पार्टी राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस को 9 सीटें, सीपीआई (एमएल) को 3, सीपीआई को एक सीट और सीपीआई (एम) को एक सीट मिलीं।इस सीट बंटवारे में पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह पूर्णिया लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने का दावा कर रहे थे, लेकिन पूर्णिया और पटना सीट कांग्रेस के खाते में नहीं आई है. राजद ने पूर्णिया से बीमा भारती को चुनावी टिकट दिया है.

Lok Sabha elections 2024 | Bihar: RJD, Congress and Left leaders hold a joint press conference and announce seat allocation.

RJD to field its candidates on 26 seats, including on Purnea and Hajipur.

Congress on 9 seats, including Kishanganj and Patna Sahib

Left on 5… pic.twitter.com/ltnrsiPDQG

— ANI (@ANI) March 29, 2024

लालू प्रसाद यादव ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. औरंगाबाद, गया, जम्मू और नवादा से उम्मीदवार उतारे गए हैं, जिनमें से 2 उम्मीदवार कुशवाहा समुदाय से हैं. राजद ने औरंगाबाद से अभय कुशवाह और नवादा से श्रवण कुशवाह को मैदान में उतारा है। इसके अलावा गया से कुमार सर्वजीत और जमुई से अर्चना रविदास को टिकट दिया गया है. पूर्णिया से बीमा भारती के टिकट की घोषणा पहले ही हो चुकी है.

देखिए तय फॉर्मूले के अनुसार, गठबंधन के किस दल को कौन-सी लोकसभा सीट मिली?

पार्टी सीटें
RJD सीतामणी, वैशाली, सारण, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर, वाल्‍म‍िकीनगर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, बक्‍सर, पाटलीपुत्र, जमुई, बांका, सीहोर, सीवान, गोपालगंज, उज‍ियारपुर, झांझरपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्ण‍िया, अरर‍िया, हाजीपुर
Congress क‍िशनगंज, कट‍िहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, पश्‍चिमी चंपारण, पटना साह‍िब, सासाराम, महाराजगंज
CPI-ML आरा, काराकट, नालंदा
CPI बेगुसराय
CPI-M खगड़‍िया


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.