ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लद्दाख के LG ने कहा कि चीन ने भारत की एक वर्ग इंच जमीन पर भी नहीं किया कब्जा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 11, 2023

मुंबई, 11 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा ने कहा कि चीन ने भारत की एक वर्ग इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है। साल 1962 (भारत-चीन युद्ध) में जो कुछ भी हुआ, उस पर बात करने से कोई फायदा नहीं। आज सीमा की आखिरी इंच जमीन भी हमारे कब्जे में हैं। भगवान न करे अगर हालात बिगड़े तो सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। मीडिया ने बीडी मिश्रा से राहुल गांधी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी के बयान पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं सिर्फ फैक्ट्स बताउंगा, जो मैंने जमीन पर देखे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी 17 से 25 अगस्त तक लद्दाख दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि चीन ने हजारों किमी जमीन पर कब्जा किया है। मगर PM ने इस पर झूठ बोला। वह कह रहे हैं एक इंच जमीन नहीं गई। यह सरासर झूठ है। वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल ने बताया कि मोदी सरकार में सेना का मनोबल बढ़ा है। उनका इरादा देश के हर वर्ग इंच जमीन का रक्षा करना है। आज कोई भी हमारी जमीन पर पैर जमाने के इरादे से भारत की ओर आने की हिम्मत नहीं कर सकता। साल 1961 में मेरी सेना में नियुक्ति हुई थी। उस वक्त मेरी बटालियन में कुछ भी स्वदेशी नहीं था। हमारी रायफलें बर्मिंघम में बनाई गई थीं। हमें जो घड़ियां मिली थीं, वे स्विट्जरलैंड में बनी थीं। आज ऐसा कुछ भी नहीं है जो भारत में न बना हो।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.