ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 22, 2023

मुंबई, 22 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गया है। जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस भाजपा से हाथ मिला सकती है।

जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और उनके बेटे दिल्ली पहुंचे। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि गठबंधन पर चर्चा हो रही है। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि JDS राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात हुई। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.