ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

खड़गे का हमला: विश्व गुरु बनने की चाह में देश की ज़रूरतें भूले पीएम मोदी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 23, 2025

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे विश्व गुरु बनने की बात करते हैं, जबकि दुनिया में ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। खड़गे ने कहा कि भारत को इस संघर्ष को रोकने के प्रयास करने चाहिए थे, लेकिन सरकार तमाशबीन बनी रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहे विश्व गुरु हों या घर के गुरु, जनता को पेट्रोल, डीजल, भोजन, वस्त्र और छत चाहिए। हमें उम्मीद थी कि मोदी इन बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देंगे, लेकिन वे सिर्फ नारेबाजी में व्यस्त हैं। खड़गे ने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि ईरान भारत का पुराना मित्र है और भारत अपनी ईंधन जरूरतों का 50 प्रतिशत हिस्सा ईरान से आयात करता रहा है।

कर्नाटक के रायचूर में सोमवार को आयोजित जनसभा में खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठकों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन बैठकों में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी से स्पष्ट होता है कि उन्हें विपक्ष के प्रति कोई सम्मान नहीं है। खड़गे ने बताया कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। इस दौरान पूरा देश सेना के साथ खड़ा था, लेकिन कुछ लोग इस गंभीर समय में भी राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में लगे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री सेना में कैप्टन, कर्नल या लेफ्टिनेंट कर्नल होते, तो उनके देश के लिए किए गए कार्यों की तारीफ की जाती। लेकिन हकीकत यह है कि जब देश और सेना जंग जैसी स्थिति का सामना कर रहे थे, तब प्रधानमंत्री बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर भी प्रधानमंत्री ने उसमें खुद को शामिल नहीं किया और प्रचार को प्राथमिकता दी, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

इससे पहले खड़गे ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए थे। 9 जून को उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 11 वर्षों में 33 गंभीर गलतियां की हैं। खड़गे ने कहा कि वह 65 वर्षों से राजनीति में हैं, लेकिन मोदी जैसा झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री उन्होंने कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठ बोलती है, गलतियां करती है और युवाओं व गरीबों को सिर्फ वोट के लिए गुमराह करती है। जब इनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो कोई जवाब नहीं मिलता और न ही अपनी गलतियों को स्वीकार किया जाता है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली थी। इसके साथ ही मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत और अब तक के 11 वर्षों के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मनाई।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.