ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

केरल हाईकोर्ट ने पर्यावरणीय नुकसान के मामले में MSC अकीकेता 2 जहाज को जब्त करने का आदेश दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

मुंबई, 08 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को लाइबेरियाई जहाज MSC अकीकेता 2 को जब्त करने का निर्देश दिया है। यह फैसला उस याचिका के आधार पर लिया गया, जो केरल सरकार ने MSC एल्सा 3 के डूबने से हुए पर्यावरणीय और आर्थिक नुकसान के लिए 9531 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग को लेकर दायर की थी। MSC अकीकेता 2, MSC मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी के उसी समूह का हिस्सा है, जिससे डूबा हुआ जहाज MSC एल्सा 3 संबंधित था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मुआवजे की पूरी राशि जमा नहीं होती, MSC अकीकेता 2 भारत छोड़कर नहीं जा सकेगा।

यह आदेश एडमिरल्टी एक्ट की धारा 4 के तहत दिया गया है, जिसमें समुद्री मामलों से जुड़े दावों के निपटारे का प्रावधान है। केरल सरकार के अनुसार MSC एल्सा 3 के डूबने के बाद जहाज से निकले जहरीले पदार्थों के कारण समुद्री पारिस्थितिकी को भारी नुकसान पहुंचा है। डॉल्फिन और व्हेल जैसे समुद्री जीवों की मौत हुई है और मछुआरे भी प्रभावित हुए हैं। सरकार ने ₹8626 करोड़ पॉल्यूशन के लिए, ₹378.48 करोड़ पर्यावरणीय क्षति के लिए और ₹526.51 करोड़ मछुआरों के नुकसान के लिए बतौर मुआवजा मांगे हैं। ब्याज समेत कुल दावा 9531.11 करोड़ रुपए का है।

कोर्ट ने यह आदेश अडानी विझिनजाम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को जहाज की जब्ती और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देशों के साथ दिया है। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश से जहाज पर लोडिंग और अनलोडिंग की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की गई है। बताया गया है कि MSC एल्सा 3 नामक यह कार्गो शिप 25 मई को कोच्चि तट से 38 समुद्री मील दूर डूब गया था। शिप पर 643 से अधिक कंटेनर्स लदे थे जिनमें कैल्शियम कार्बाइड, डीजल, फर्नेस ऑयल जैसे खतरनाक केमिकल्स भरे थे। जहाज 23 मई को विझिनजाम पोर्ट से कोच्चि की ओर रवाना हुआ था। 24 मई को दोपहर 1:25 बजे के आसपास जहाज के 26 डिग्री तक झुकने की सूचना मिली, जिसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और नेवी ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 24 क्रू मेंबर्स में से 21 को उसी दिन बचा लिया गया था, जबकि तीन सीनियर मेंबर्स शिप को स्थिर करने की कोशिश करते हुए जहाज पर ही रुके थे। अंततः जब जहाज का संतुलन बिगड़ता गया तो नेवी के पोत INS सुजाता ने बाकी तीनों को भी सुरक्षित निकाल लिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.