ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

दिल्ली उप राज्यपाल आतिशी से कहा, केजरीवाल ने आपको काम चलाऊ CM कहा, मैं आहत हूं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 30, 2024

मुंबई, 30 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के उप राज्यपाल विनीत कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखकर नए साल की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री को काम करते देखा। आपसे पहले के CM (अरविंद केजरीवाल) के पास एक भी विभाग नहीं था, जबकि आप कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उप राज्यपाल ने लिखा कि कुछ दिन पहले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आपको सार्वजनिक रूप से अस्थाई और काम चलाऊ मुख्यमंत्री कहा। यह मुझे बहुत आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हूं। यह न केवल आपका बल्कि आपकी नियुक्त करने वाली भारत की राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान है।

आपको बता दें, उप राज्यपाल ने 22 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में गंदगी और बदइंतजामी पर सवाल उठाते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके अगले दिन AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में इलाकों में साफ-सफाई का काम शुरू होने की जानकारी दी थी। इस पर कटाक्ष करते हुए LG ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी। LG ने लिखा था कि बेहतर होता कि यह मुस्तैदी किराड़ी, संगम विहार, मुंडका जैसे इलाकों में भी दिखाई जाती। मुझे खुशी होती, अगर उन स्कूलों की तरफ भी ध्यान दिया जाता जहां एक कमरे में दो क्लास के बच्चे बैठते हैं। मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था भी ठीक की जाती। पिछले ढाई सालों में मैंने कई बार दिल्लीवासियों की समस्याओं के बारे में आपको बताया, लेकिन उन पर आज-तक कोई काम नहीं हुआ। यमुना में बढ़ते प्रदूषण पर LG ने लिखा कि इसका जिम्मेवार मैं आपको ठहराऊंगा, क्योंकि आपने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर यमुना के सफाई कार्य पर रोक लगवाई थी। मैं अनुरोध करता हूं कि आप खुद सड़कों पर निकलें और हालात का जायजा लें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.