ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

केजरीवाल ने कहा, सांसद, विधायक और सभी नेता के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जा रहा हूँ, PM को जिसे जेल में डालना हो डाल दें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

मुंबई, 18 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा जेल जेल का खेल नहीं खेलें। कल मैं दोपहर 12 बजे अपने बड़े नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जा रहा हूं। आपको जिस जिस को जेल में डालना है, डाल दीजिए। वहीँ, आप सासंद स्वाति मालीवाल से मारपीट और बदसलूकी के मामले में केजरीवाल के PA बिभव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि 13 मई को वे मुख्यमंत्री से मिलने CM हाउस गई थीं। वहां उनके PA बिभव कुमार ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया था।

केजरीवाल ने कहा, किस तरह से आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं ये (भाजपा) लोग। हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया, आज मेरे PA (बिभव कुमार) को जेल में डाल दिया। अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे। राघव चड्ढा अभी-अभी लंदन से लौटे हैं। कह रहे हैं कि थोड़े दिन में सौरभ भारद्वाज को भी जेल में डालेंगे। आतिशी को भी जेल में डालेंगे। मैं सोच रहा था कि ये लोग हम सबको जेल में क्यों डालेंगे। हमारा कसूर क्या है। हमारा कसूर ये है कि हमने गरीब बच्चों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध किया है। सरकारी स्कूल शानदार बनाए हैं। ये नहीं बना सके। इसलिए ये लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल बनाए, लोगों के लिए फ्री दवाई का इंतजाम किया, अच्छे इलाज का इंतजाम किया, ये नहीं कर पा रहे। इसलिए ये मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के अस्पतालों को रोकना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमारा कसूर ये है कि पहले दिल्ली में 10-10 घंटे बिजली का पावर कट लगता था, हमने 24 घंटे बिजली दी। ये उस बिजली को रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्लीवालों की बिजली फ्री कर दी। ये दिल्लीवालों की फ्री बिजली रोकना चाहते हैं, क्योंकि ये इनके बस की बात नहीं है।
मैं प्रधानमंत्री जी को बोलना चाहता हूं कि आप ये जेल-जेल का खेल खेल रहे हो, कभी एक को जेल में डालते हो, कभी मनीष सिसोदिया को जेल में डालते हो, कभी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालते हो, कभी संजय सिंह को। कल (रविवार) मैं 12 बजे अपने सभी बड़े नेताओं सांसदों, विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिस-जिस को आप जेल में डालना चाहते हो, डाल दो। एक साथ जेल में डाल दीजिए। आपको लगता है कि आप आम आदमी के नेताओं को जेल में डालकर आप हमारी पार्टी को क्रश कर देंगे, ऐसे आम आदमी पार्टी क्रश नहीं होने वाली। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में है। आप जितना आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालेंगे, उससे 100 गुना नेता ये देश पैदा करेगा। कल 12 बजे मैं अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिसको आपको जेल में डालना है, डाल दीजिए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.