ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कपास पर इम्पोर्ट ड्यूटी हटाने को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, सरकार ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 28, 2025

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका से आने वाली कपास पर 11% इम्पोर्ट ड्यूटी हटाकर भारतीय किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। उनका कहना था कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाया है, तब भारत को भी कड़ा कदम उठाना चाहिए था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसके उलट अमेरिकी सामानों को टैक्स फ्री कर दिया है, जिससे देश के किसानों पर आत्महत्या की नौबत आ सकती है। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने यह फैसला चुपचाप लिया और 90 से 95% किसानों को इसकी जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिकी कपास भारतीय कपास से 15 से 20 रुपये किलो सस्ती बिकेगी, जिससे भारतीय किसानों की फसल मंडियों और बाजारों में बेकार हो जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस कदम के पीछे अडाणी को बचाने की साजिश हो सकती है, क्योंकि अमेरिका में अडाणी से जुड़ा मामला चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह किसानों और देश दोनों के साथ विश्वासघात है।

आप संयोजक ने ऐलान किया कि 7 सितंबर को गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के चोटीला में किसानों के समर्थन में बड़ी सभा की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और किसान संगठनों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर किसानों का साथ दें। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने अमेरिका की व्यापारिक नीतियों का डटकर जवाब दिया है और ट्रम्प को झुकना पड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी मजबूती के झुक रहे हैं। इधर, केंद्र सरकार ने केजरीवाल के आरोपों के बाद प्रेस रिलीज जारी की। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री की मांग पूरी करने और घरेलू निर्यातकों को समर्थन देने के लिए ही कपास पर इम्पोर्ट ड्यूटी से अस्थायी राहत दी गई है। पहले यह छूट 19 अगस्त से 30 सितंबर तक के लिए थी, लेकिन अब इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.