ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जेपी नड्‌डा, अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 6, 2024

मुंबई, 06 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और कर्नाटक भाजपा यूनिट के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए SC-ST समुदाय के लोगों को डराने की कोशिश की है, ताकि वे एक खास कैंडिकेट के लिए वोट न करें। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इलेक्शन कमीशन और बेंगलुरु पुलिस के पास आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेताओं के खिलाफ रेप्रिजेंटन ऑफ पीपुल्स एक्ट और IPC के सेक्शन 505 (2) (समुदायों के बीच नफरत, दुश्मनी या बैर बढ़ाने के लिए बयान देना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

रमेश बाबू ने कहा कि कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया था, जिससे पता चलता है कि भाजपा दिखाना चाहती है कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय को ज्यादा तवज्जो देता है। ऐसा करके भाजपा वोट पाना चाहती है। लेकिन, भाजपा के इस एक्शन से भाजपा के राष्ट्रीय अधक्ष जेपी नड्‌डा, सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और सोशल मीडिया इनचार्ज बीवाई विजयेंद्र यह SC-ST समुदाय को अपमानजनक तरीके से दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में SC-ST समुदाय को मुस्लिम समुदाय से किक पड़ते हुए दिखाकर भाजपा SC-ST समुदाय के लोगों को कांग्रेस के कैंडिडेट को वोट करने से रोकना चाहती है। भाजपा यह दिखाना चाहती है कि अगर SC-ST समुदाय ने कांग्रेस के कैंडिडेट को वोट किया तो उनके हिस्से के फंड्स को कांग्रेस मुस्लिमों में बांट देगी। भाजपा का यह एक्शन SC/ST प्रिवेंशन ऑफ एट्रॉसिटीज एक्ट, 1989 के तहत दंडनीय है। वहीँ, कर्नाटक कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन में भी जेपी नड्‌डा, अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

आपको बता दें, जिस पोस्ट की बात हो रही है, वह एक एनिमेटिड वीडियो था। इसमें राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ऐनिमेटिड किरदार दिखाए गए थे। इस क्लिप में SC,ST, OBC समुदायों को एक घोंसलें में अंडों की तरह दिखाया गया है और ऐसा बताया गया है कि राहुल गांधी मुस्लिम समुदाय नाम का एक बड़ा अंडा इस घोंसलें में रख रहे हैं। वीडियो में ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है कि सारे फंड्स मुस्लिम समुदाय वाले अंडे से निकले चूजे को खिलाए जा रहे हैं, और यह चूजा बाद में SC, ST और OBC समुदाय को घोंसले से बाहर कर रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.