ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर 15kg सोने के साथ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 5, 2025

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च की देर शाम डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी बुधवार (5 मार्च) को सामने आई है। रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों माणिक्य और पाटकी में काम किया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया। सूत्रों का दावा है कि रान्या को एक किलो सोना लाने पर 1 लाख रुपए मिलते हैं। हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई।

DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वह पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं। रान्या के अपने कपड़ों में सोना छिपाए हुई थीं। जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने उसके घर पर भी रेड की। वहां से 2 करोड़ कीमत का सोना और 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक रान्या राव ने एयरपोर्ट पर उतरते ही खुद को कर्नाटक के DGP की बेटी बताया। साथ ही लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट कर एयरपोर्ट से निकालने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उन्हें बेंगलुरु के DRI हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए ले गई। जांच में पता चला कि रान्या सोने को अपने कपड़ों में छिपाए हुई थीं। 3 मार्च की शाम 7 बजे उसे हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के सिलसिले में दुबई गई थीं। हालांकि, DRI अधिकारियों को शक है कि वह तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह पहली बार हुआ या वह पहले भी सोने की तस्करी में शामिल रही हैं। इस मामले में कांग्रेस विधायक एएस पोन्नना ने कहा इस तरह के मामले में DGP की बेटी का फंसना एक्सीडेंटल है। वह एक आरोपी है और तस्करी की गतिविधियों में लिप्त है। कानून अपना काम करेगा। चाहे वह DGP की बेटी हो, आम आदमी की बेटी हो, मुख्यमंत्री की बेटी या प्रधानमंत्री की बेटी हो। कानून के लिए सब सामान है। वहीं, भाजपा विधायक डॉ. भरत शेट्टी वाई ने कहा कि अगर यह सच है और इसमें लोकल पुलिस भी शामिल है तो यह सत्ता का दुरुपयोग है। सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.