ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

भारतीय सेना की आंख बन पाक के आतंकी अड्डों और सैन्य ठिकानों की सटीक लोकेशन दे रहा इसरो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 10, 2025

मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करने में इसरो के सैटेलाइट नेटवर्क के इनपुट के जरिए मिली मदद से भारतीय सेनाओं ने सैन्य राडार सिस्टम नष्ट करने और पाकिस्तान के ड्रोन व मिसाइल हमलों को निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की। इसरो का सैटेलाइट नेटवर्क भारतीय सेनाओं को आतंकियों के अड्‌डों की सटीक पहचान करने, हमले के लिए लक्ष्य तय करने से लेकर पाकिस्तान सेना के ठिकानों , हथियारों व टुकड़ियों के मूवमेंट, राडार स्टेशनों की जानकारी दे रहा है। साथ ही उनके इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों को ट्रैक करने जैसी हर संवेदनशील हरकत को पकड़ने और खुफिया जानकारी हासिल करने में खासा मददगार बन रहा है। इस समय इसरो के कम से कम 7 सैटेलाइट संवेदनशील व खुफिया जानकारी मिल रही है।

इसरो के 7 सर्विलांस उपग्रह से सेनाओं को सटीक इनपुट मिल रहा है। कार्टोसेट से 0.6 मीटर से 0.35 मीटर तक की हाई रिजॉल्यूशन इमेजरी मिल सकती है। इसके जरिए पाक के आतंकी लॉन्च पैड्स, सैन्य ठिकानों की सटीक लोकेशन और मूवमेंट की स्पष्ट तस्वीरें मिल पाईं। दिन की अच्छी रोशनी में इस सैटेलाइट से सीमावर्ती इलाकों में रियल टाइम तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स तक हासिल की जा सकती हैं। आपको बता दें, अब भारत अंतरिक्ष आधारित अपनी निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि 52 सैटेलाइट का एक समूह लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसरो चेयरमैन के मुताबिक, ये सभी सैटेलाइट अगले पांच साल में लॉन्च होंगे। यह काम निश्चित समय सीमा में पूरा हो, इसके लिए 52 में से आधे उपग्रह निजी क्षेत्र विकसित करेगा और आधे उपग्रह इसरो खुद तैयार करेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.