ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जयपुर में 7 अप्रैल से मिलेंगे IPL मैच के टिकट, स्टूडेंट्स को मिलेगा 1000 रुपए का डिस्काउंट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 5, 2025

मुंबई, 05 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के टिकट की बिक्री 7 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। फिलहाल 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच के टिकट की ब्रिक्री की जाएगी। स्टूडेंट्स अपनी आईडी कार्ड दिखाकर 1500 रुपए का टिकट महज 500 में खरीद सकेंगे। बता दें कि पहले 5 अप्रैल से टिकट की ऑफलाइन सेल शुरू होने वाली थी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में युवा सवाई मानसिंह स्टेडियम टिकट खरीदने पहुंचे थे। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से फिलहाल टिकट की बिक्री को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया, जयपुर में आयोजित होने वाले पहले मुकाबले के लिए क्रिकेट लवर स्टेडियम से ऑफलाइन टिकट खरीद कर सकते हैं। यहां पर बॉक्स ऑफिस चालू किया जाएगा। यह बॉक्स ऑफिस सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट गेट, नॉर्थ गेट और वेस्ट गेट पर बनाया गया है। जहां 7 अप्रैल से सुबह 10 बजे से ऑफलाइन टिकट की सेल शुरू होगी। यहां हर कैटेगरी के टिकट उपलब्ध होंगे। जिन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचा जाएगा।

इस बार जयपुर में IPL के मैच देखना महंगा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टिकटों की रेट में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि स्टूडेंट्स को राहत दी गई है। जयपुर में होने वाले मैच में स्टूडेंट्स के लिए आईडी दिखाने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। उन्हें 1500 रुपए का टिकट महज 500 रुपए में मिलेगा। वहीं अन्य कैटेगरी में टिकटों की दरें डिमांड के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने हर मैच में टिकटों प्राइज अलग-अलग होने के संकेत दिए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.