ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भ्रष्टाचार और अश्लीलता में लिप्त शिक्षकों-कर्मचारियों के घर के बाहर लगेगी जांच रिपोर्ट: शिक्षा मंत्री, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मुंबई, 19 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान शिक्षा विभाग अब भ्रष्टाचार और अश्लीलता जैसे गंभीर मामलों में लिप्त पाए गए शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। विभाग ने तय किया है कि दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ ही उनकी जांच रिपोर्ट उनके घर के बाहर चस्पा की जाएगी, ताकि उनके परिवार और रिश्तेदारों को भी उनकी करतूत का पता चल सके। इस फैसले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को मुहर लगाई। शिक्षा संकुल सभागार में विभागीय लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक लेते हुए दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार, अश्लीलता और एसीबी से जुड़े मामलों में दोषी पाए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। दिलावर ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस को उसकी औकात बता दी जाएगी। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर कहा कि कोर्ट के आदेश का अध्ययन विधि विशेषज्ञ करेंगे और उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनता पहले ही उन्हें उनकी औकात बता चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ भी कह सकती है, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विधानसभा सत्र में भाजपा कांग्रेस का उसी तरह सामना करेगी, जैसे अब तक करती आई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.