ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने फ्यूल की कमी के चलते दी MAYDAY कॉल, बेंगलुरु में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 21, 2025

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अहमदाबाद विमान हादसे के कुछ ही दिनों बाद एक और विमान में आपात स्थिति पैदा हुई, जिसमें पायलट को इमरजेंसी संकेत 'मेडे कॉल' देना पड़ा। यह घटना 19 जून को इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट में हुई। विमान के पायलट ने उड़ान के दौरान ईंधन की गंभीर कमी महसूस की और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तुरंत MAYDAY कॉल कर दी। इसके बाद फ्लाइट को बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में कुल 168 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद विमान को री-फ्यूल किया गया और फिर उसे चेन्नई रवाना किया गया। बेंगलुरु एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में उड़ान संचालन में हुई चूक के मद्देनज़र पायलटों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच की जा रही है।

MAYDAY कॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपातकालीन सिग्नल है, जिसका इस्तेमाल उस समय किया जाता है जब विमान खतरे में हो। यह संकटकालीन संचार का सबसे उच्च स्तर का संकेत होता है। इस घटना की जानकारी शनिवार को सामने आई, जब अभी हाल में ही 12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे की जांच चल रही है। उस हादसे में लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गई थी, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई थी। उस समय भी पायलट सुमित सभरवाल ने अंतिम क्षणों में MAYDAY कॉल किया था और ATC को बताया था कि विमान में thrust नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है और विमान उठ नहीं पा रहा। यह लगातार दूसरी ऐसी घटना है जिसमें विमान की सुरक्षा व्यवस्था और उड़ान प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। DGCA द्वारा एयरलाइंस की कार्यप्रणाली पर सख्ती और निगरानी बढ़ाए जाने की आवश्यकता एक बार फिर महसूस की जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.