ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारत सरकार ने AI से जांचें 87 करोड़ मोबाइल कनेक्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 5, 2023

मुंबई, 05 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत समेत दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है। अब इसका उपयोग सरकार भी कर रही है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने AI का इस्तेमाल कर 87.85 करोड़ मोबाइल कनेक्शन की जांच की है, जिससे पता चला है कि 40.87 लाख नंबर फर्जी डाक्यूमेंट्स से लिए गए हैं। सरकार ने इनमें से 38 लाख नंबर बंद किए। आपको बता दें, भारत में कुल 131 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जो 22 लाइसेंस सर्कल में मौजूद हैं। अभी फेस 1 का एनालाइज किया है, जिसमें केवल 87.85 करोड़ कनेक्शन की जांच की गई है।

तो वहीं, द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मंत्रालय ने ASTR एडवांस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड फेशियल रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम है, जो टेलिकॉम सिम सब्सक्राइबर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि देशभर में लाखों फर्जी मोबाइल कनेक्शन हैं, लेकिन केवल 181 एफआईआर ही दर्ज की गई हैं। सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर में 86 तो सबसे कम दिल्ली में 1 केस दर्ज है। दिलचस्प बात है कि बंगाल में सबसे अधिक फर्जी कनेक्शन पाए गए, लेकिन एक भी केस दर्ज नहीं हुआ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.