ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में LoC के पास तीन आतंकियों को मार गिराया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 7, 2023

मुंबई, 7 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में LoC के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकी LoC के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वहीं शाम को भी घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया गया। जम्मू के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया, ऑपरेशन अभी जारी है। पिछले 24 घंटे में सेना ने जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादियों को ढेर किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुबह मारे गए एक आतंकी की पहचान मुनेसर हुसैन के रूप में की गई है। वो एक खुंखार आतंकवादी और हिज्बुल मुजाहिदीन का डिवीजन कमांडर था। वहीं, 5 अगस्त को राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। इससे पहले कुलगाम में 4 अगस्त को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे।

वहीं, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुकेश सिंह राजौरी 6 अगस्त को हुए एनकाउंटर का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि पीर पंजाल इलाके यानी राजौरी और पुंछ जिलों में लगभग तीन आतंकी समूह सक्रिय हैं। इनमें से हर एक समूह में दो से तीन लोग होने की आशंका हैं। हालांकि, ADG ने कहा कि आतंकियों का सही आकंड़ा बता पाना मुश्किल है। उन्होंन यह भी कहा कि सुरक्षाबल इस इलाके से आतंकियों को मिटाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.