ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कानपुर में आयकर विभाग ने तंबाकू कंपनी पर मारा छापा, मिली 100 करोड़ से ज्यादा की कारें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 1, 2024

मुंबई, 01 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कानपुर में आयकर विभाग ने तंबाकू कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के हेड ऑफिस पर छापा मारा। कंपनी के दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत 20 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। कंपनी मालिक केके मिश्रा की दिल्ली स्थित कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा की कारें मिली हैं। इसमें 60 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कारें हैं। इनमें 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम कार, लैंबोर्गिनी, फरारी, मॅकलारेन कारें शामिल हैं। छापेमारी में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है।इसके साथ ही 5 करोड़ रुपए कैश और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। आयकर अफसरों ने बताया कि कंपनी कानपुर की टॉप गुटखा कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है।

तंबाकू कंपनी ने सिर्फ 20 से 25 करोड़ का कारोबार दिखाया था। लेकिन, अब तक की जांच में 150 करोड़ का कारोबार सामने आया है। पता चला है कि बोगस कंपनी बनाकर फर्जी चेक काटकर टैक्स चोरी का खेल किया जा रहा था। सबसे बड़ी बात है कि कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन जिसके घर से 200 करोड़ कैस बरामद हुआ था। उस पैटर्न पर टैक्स चोरी की जा रही थी। कानपुर से लेकर दिल्ली मुंबई तक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले। 29 फरवरी को शुरू हुई छापेमारी का आज दूसरा दिन रहा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.