ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मधुबनी में PM मोदी ने कहा, हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे, कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 24, 2025

मुंबई, 24 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पहलगाम अटैक के बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मधुबनी पहुंचे, यहाँ उन्होंने कहा, पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी। आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है। वहीं, PM मोदी ने दुनिया को मैसेज देने के लिए मंच से अंग्रेजी में कहा, हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिलेगी। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में एक है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।

PM मोदी ने कहा, 22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा है। उससे पूरा देश व्यथित है। उनके दुख में पूरा देश साथ खड़ा है। जिनका अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। स्पष्ट कहना चाहता हूं, हमला करने वालों को और उनकी मदद करने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी। पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए PM ने मृतकों को मंच से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अपनी बात शुरू करने से पहले मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप जहां हैं, वहीं अपने स्थान पर बैठे रहकर ही 22 तारीख को जिन परिवारजनों को हमने खोया है। उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात शुरू करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि, आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है, बिहार से जुड़ा है। आज यहां देश के बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। आज राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर सिंह की पुण्यतिथि भी है। मैं उन्हें नमन कहता हूं। बिहार वो धरती है जहां से बापू ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। उनकी सोच थी कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास नहीं हो जाएगा। बीते दिनों में पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए। 2 लाख से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है। साढ़े 5 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने। इससे कई दस्तावेज अब आसानी से मिल रहे हैं।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का कानून भी बनाया गया है। इसका फायदा भी होगा हमारी बहन-बेटियों को प्रतिनिधित्व में मिलेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। बिहार में जीविका दीदियों के कार्यक्रम से महिलाओं का जीवन बदला है। जीविका दीदियों को 1 हजार करोड़ की मदद दी गई है। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। गरीबों के घर बने, सड़कें बनीं, गैस कनेक्शन पहुंचे। गांव में लाखों करोड़ रुपए पहुंचे हैं। रोजगार के नए अवसर भी बने हैं। मजदूर से लेकर किसान, गाड़ी वालों को कमाई के नए मौके मिले हैं। मैं आपको PM आवास योजना का उदाहरण दूंगा। इस योजना का लक्ष्य है, देश में कोई भी गरीब परिवार बेघर ना हो, सबके सिर पर पक्की छत हो। इसी लक्ष्य के साथ बीते दशक में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं। बिहार में भी 57 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में 3 करोड़ घर गरीबों को मिलने वाले हैं। आज ही बिहार के करीब डेढ़ लाख परिवार अपने पक्के घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। देशभर के 15 लाख गरीब परिवारों को नए घर के निर्माण के स्वीकृति पत्र दिए गए। इनमें से साढ़े 3 लाख लोग हमारे बिहार के ही हैं। 10 लाख परिवारों को पक्के घर के लिए आर्थिक मदद भेजी गई है। इसमें बिहार के 80 हजार ग्रामीण और 1 लाख शहरी परिवार शामिल हैं। देश के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों के घर पहली बार नल से जल पहुंचा है। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों के घर बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। जिन्होंने कभी सोचा नहीं था कि गैस पर खाना बनाएंगे, उन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं। पटना एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। रोजगार के नए अवसर भी बनाए जा रहे हैं। गांव जितने मजबूत होंगे, देश उतना ही सशक्त होगा। मिथिला के कोसी का एक क्षेत्र बाढ़ से परेशान रहा है। सरकार बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए 11 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। इससे बूढ़ी गंडक, कोसी पर बांध बनेंगे। किसानों के खेत तक पानी पहुंचेगा। यानी अब बाढ़ की परेशानी भी कम होगी। खेतों तक पानी भी पहुंचेगा। मखाना देश के लिए सुपर फूड है, लेकिन मिथिला की समृद्धि का हिस्सा है। हमने मखाने को GI टैग दिया है। मतलब मखाना आपका उत्पाद है, इस पर मुहर लगाई गई है। मखाना बोर्ड से किसानों का भाग्य बदलने वाला है।

प्रधानमंत्री 13 हजार 480 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही सहरसा-मुंबई अमृत भारत ट्रेन, जयनगर-पटना के बीच नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कहा, 2005 में हमारी सरकार बनी। ये हमारे 20वां साल है। पहले पंचायतों का बुरा हाल था। कोई काम नहीं होता था। जब NDA की सरकार बनी तो साल 2006 में हम लोगों ने पंचायती राज और नगर निकाय के कानून में संशोधन किया। हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया, 50%आरक्षण दिया। इन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र और राज्य की सरकार साथ में काम कर रही है। हमने पानी-बिजली-सड़क हर क्षेत्र के लिए का किया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.