ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जयपुर में पुलिसवालों ने सटोरिए को धमकाकर लिए 25 लाख, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 12, 2025

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) साउथ के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पांचों पुलिसवालों पर एक सटोरिए से 25 लाख रुपए लेने का आरोप है। पुलिस ने सटोरिए की रिपोर्ट पर डीएसटी साउथ के एएसआई नानूराम, हेड कॉन्स्टेबल हरिओम, कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, बुधराम, राजेश चौधरी के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, परिवादी संदीप बच्यानी एक सटोरिया है। इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गई थी। संदीप ने शिकायत दी कि 5 पुलिसकर्मियों ने उससे जबरन पैसा लिया है।सटोरिए से 25 लाख रुपए लेने की बात सामने आई है। इस मामले में तीन कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, बुधराम और राजेश चौधरी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एएसआई नानूराम और हेड कॉन्स्टेबल हरिओम को लाइन भेज दिया गया है।

शिवदासपुरा थाना सीआई बृज मोहन कविया ने बताया- शिकायत मिलने पर सीनियर अधिकारियों के आदेश पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में पीड़ित संदीप ने बताया कि पुलिसकर्मी जबरन मेरे घर पहुंचे और मुझे डरा धमकाकर अज्ञात व्यक्ति को 25 लाख रुपए दिलवाए। पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार नहीं करने और अन्य किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की एवज में पैसा जबरन संदीप से लिया। पैसा देने के बाद संदीप ने जयपुर कमिश्नर को इस संबंध में लिखित शिकायत की और सबूत दिए। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। शिकायत देने वाला संदीप बच्यानी अलग-अलग इलाकों में सट्टे का काम करता था। संदीप कुछ समय से नानूराम और हरिओम के संपर्क में था। कुछ समय पहले दोनों ने उसे उसके घर के बाहर बुलाकर धमकाया और जबरन पैसा मांगा। संदीप ने पैसा देने के लिए मना किया तो उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। इसके बाद संदीप ने पैसा तो दिया, लेकिन इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को भी कर दी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.