ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जयपुर में एसीबी ने को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर को 2.75 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 14, 2025

मुंबई, 14 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर नारायण वर्मा को 2.75 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। घूसखोर इंस्पेक्टर पकड़े जाने से बचने के लिए चालाकी दिखाता रहा और रकम लेने से पहले परिवादी को करीब 10 किलोमीटर लंबी गलियों में घुमाता रहा। फिलहाल एसीबी उसकी ऑफिस, घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। एसीबी कार्यवाहक डीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने मुख्यालय में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि हरिनगर गृह निर्माण सहकारी समितियों जयपुर द्वारा बनाए गए दो आवासीय प्लॉट, जो विवादित हैं, पर स्टे ऑर्डर दिलाने के एवज में इंस्पेक्टर प्रति प्लॉट 2 लाख रुपए को-ऑपरेटिव सिटी के लिए और 1 लाख रुपए अपने लिए रिश्वत के तौर पर मांग रहा था। इसके अलावा पहले ही 74 हजार रुपए ले चुका था।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत परिवादी को स्वेज फार्म, रामनगर बुलाया गया। यहां नारायण वर्मा ने उससे पैसे लेने से पहले ज्योति राव फुले सर्किल और आसपास के क्षेत्रों की गलियों में लंबा चक्कर कटवाया। अंत में स्वेज फार्म से गुर्जर की थड़ी जाने वाले रास्ते पर स्कूटी रोककर उसने 2.75 लाख रुपए की रिश्वत ली, तभी एसीबी टीम ने उसे धर दबोचा। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.