ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फरीदाबाद में एक युवक ने पडोसी के घर में घुसकर लड़की से की छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 26, 2023

मुंबई, 26 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में आये दिन बलात्कार के मामले सामने आ रहे है, देखा जाये तो ज्यादातर मामले दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाको के होते है। दिल्ली से फरीदाबाद के होडल स्थित हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रात को घर में घुसकर नींद में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र के अनुसार, युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों वह अपने घर में सोई हुई थी तभी उसका पड़ोसी अनिल उर्फ भोला उसके घर में बगैर कपड़ों के घुस आया और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

फिर जब पीड़ित की नींद खुली तो आरोपी ने उसका हाथ से मुंह दबा दिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवती ने आगे बताया कि जब उसने शोर मचाया तो उसके घर वाले आ गए तो आरोपी उसकी बहन व भाई के साथ मारपीट करने लगा। बाद में आरोपी ने दो लाख रुपये की मांग की रुपये नहीं देने की सूरत में बदनाम करने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने युवती के भाई बहन के अलावा मां और दादी के साथ भी मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोपी से अपने और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत किस दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.