ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

बेंगलुरु में कॉलेज स्टूडेंट ने गार्ड को चाकू मारा, नशे में धुत था छात्र गेट पर रोका तो कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु के अमृतहल्ली के सिंधी कॉलेज में एक स्टूडेंट ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मार दिया। स्टूडेंट नशे में धुत था और कॉलेज फंक्शन के दौरान कॉलेज में एंट्री लेना चाह रहा था। उसे सिक्योरिटी गार्ड ने गेट पर रोका तो उसने गुस्से में गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। गार्ड की पहचान असम के जय किशोर रॉय के तौर पर, जबकि उसे मारने वाले स्टूडेंट की पहचान फाइनल ईयर BA स्टूडेंट भार्गव ज्योति बर्मन (22 साल) के तौर पर हुई है। वह बिहार का रहने वाला है। घटना 3 जुलाई को शाम 3:30 बजे की है। यह पूरी घटना कॉलेज के CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

तो वहीं, CCTV फुटेज के मुताबिक कॉलेज के गेट पर कुछ स्टूडेंट आए और कॉलेज में एंट्री लेने की कोशिश की। गेट पर मौजूद गार्ड जय किशोर ने उन्हें एंट्री नहीं करने दी क्योंकि वे सभी नशे में थे। इसके चलते गार्ड और आरोपी स्टूडेंट के बीच बहस हुई, जिसके बाद स्टूडेंट वहां से चला गया। वह कुछ देर बाद पास की एक दुकान से चाकू खरीदकर लौटा। उसने दोबारा एंट्री मांगी, लेकिन गार्ड ने उसे एंट्री नहीं दी। इसके बाद स्टूडेंट ने उस पर हमला कर दिया। स्टूडेंट ने उसके सीने पर चाकू से कई वार किए। इसकी वजह से सिक्योरिटी गार्ड बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशोर राय कॉलेज के क्लीनिंग स्टाफ का हेड था। उसे कल्चरल फेस्ट के लिए अस्थायी तौर पर मेन गेट पर ड्यूटी पर तैनात किया गया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.