ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कोलकाता रेप-मर्डर केस में IMA चीफ की अपील, न्याय देने का काम सुप्रीम कोर्ट पर छोड़कर काम पर लौटीए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 4, 2024

मुंबई, 4 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख आरवी असोकन ने काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका गुस्सा जायज है, लेकिन मामले में न्याय देने का काम सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ दीजिए।असोकन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। पूरा देश इस बात से गुस्सा और हताशा महसूस कर रहा है कि विक्टिम न सिर्फ एक भावी डॉक्टर थी, बल्कि लोअर-मिडिल क्लास पेरेंट्स की इकलौती बेटी भी थी। पूरे देश ने उसे अपनी बेटी की तरह मान लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मेडिकल फ्रैटरनिटी का गुस्सा जायज है। आपका प्रोटेस्ट करना सही है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हमसे कहा है कि हम उसपर भरोसा करें। न्याय और चिकित्सा कभी रुकने नहीं चाहिए। जब सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी बात कही है तो भारत के नागरिक होने के नाते, पूरी मेडिकल फ्रैटरनिटी को उसकी बात माननी चाहिए।

दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की रात रेप-मर्डर केस में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी डॉक्टर मामले के आरोपियों को सजा देने और पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आपको बता दे, प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने रेप-मर्डर केस की जांच में शुरू से ही लापरवाही की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर गोयल की तस्वीरें हाथ में लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। 2 सितंबर को बीबी गांगुली स्ट्रीट पर रोके जाने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर का पुतला भी जलाया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.