ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

अगर आप भी घर में रखते हैं पालतू कुत्ता तो हो जाएं सावधान! जानें पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 23, 2024

ट्रेंडिंग न्यूज डेस्क !!! घरेलू कुत्ते भी हिंसक होते जा रहे हैं। कई देशों में कुछ जंगली कुत्तों की नस्लों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. घर में मौजूद एक महिला पर उसके पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात देखकर वह भी हैरान रह गई.

मामला इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स का है। जहां घर में एक महिला और एक पालतू कुत्ता मौजूद था. किसी परेशानी के चलते कुत्ते ने अपनी मालकिन 30 साल की महिला पर हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इसकी सूचना पुलिस को मिल गयी. कुछ मिनट बाद पुलिस घर के पास पहुंची और दल-बल के साथ घर में दाखिल हुई. अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।

तमाम कोशिशों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी
महिला की हालत इतनी खराब हो गई कि तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, कुत्ता प्रतिबंधित नस्ल का नहीं है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने भी कहा है कि यह परेशान करने वाली और दुखद घटना है.

पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद दो एम्बुलेंस, एक पैरामेडिक अधिकारी और दो मिडलैंड एयर एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन महिला इतनी घायल हो गई थी कि तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिसकर्मी कुत्ते को ले गए और नस्ल की जांच की जा रही है.

आपको बता दें कि ब्रिटेन में चार कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनमें पिट बुल टेरियर, जापानी टोसा, डोगो अर्जेंटीनो और फिला ब्रासीलेरो शामिल हैं। इस साल 1 फरवरी को बिना किसी कागजात और दस्तावेजों के एक्सएल बुलियों के प्रजनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.