ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

गुजरात दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश और विकास कार्यों की सौगात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 17, 2025

मुंबई, 17 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। गांधीनगर में उन्होंने 1100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन आवास योजनाओं के लिए ड्रॉ निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीतियों और आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों पर विस्तार से बात की। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उरी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की गई, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक हुई और हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत इलाकों में आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को नष्ट किया और 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया। पाकिस्तान ने कच्छ से कश्मीर तक हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर प्रयास को नाकाम कर दिया। एक भी मिसाइल भारत में नहीं गिर सकी, जबकि सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस को भी निशाना बनाया।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है, बल्कि उसकी सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 2014 से पहले आतंकवादी पाकिस्तान से भारत में घुसकर हमले करते थे, लोगों और सैनिकों को नुकसान पहुंचाकर वापस चले जाते थे। बम धमाके और साजिशें आम थीं, लेकिन भारत की तरफ से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं होती थी। मोदी सरकार ने यह स्थिति पूरी तरह बदल दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद देश में तीन बड़े आतंकी हमले हुए, उरी, पुलवामा और हाल ही में पहलगाम , लेकिन हर बार भारत ने निर्णायक कार्रवाई की। गांधीनगर में अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने वावोल और पेथापुर में नगर निगम द्वारा बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने डाक विभाग और नगर निगम की कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कोलवाड़ा लेक, जो गांधीनगर का सबसे बड़ा तालाब है, अब 11.52 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। यहां बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, फूड कोर्ट, आउटडोर गेम्स और एक किलोमीटर लंबा वॉकवे भी तैयार किया गया है। लेक को सालभर जलयुक्त रखने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा गया है, जबकि अतिरिक्त पानी के लिए आउटलेट की व्यवस्था की गई है। गृह मंत्री ने शनिवार शाम इसका भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही गांधीनगर में सेक्टर-21 से सेक्टर-22 को जोड़ने वाला एक नया अंडरब्रिज भी शुरू किया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। उद्घाटन के साथ ही अंडरब्रिज को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.