ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

PM मोदी की डिग्री को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक नहीं होंगे शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैचलर डिग्री से जुड़ा विवाद खत्म करते हुए सोमवार को साफ कर दिया कि इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। अदालत ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी को 1978 के बीए पास छात्रों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। जस्टिस सचिन दत्ता ने अपने फैसले में कहा कि विश्वविद्यालय इस जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए बाध्य नहीं है। यह विवाद 2016 में शुरू हुआ था जब आरटीआई कार्यकर्ता नीरज कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1978 में बीए पास करने वाले सभी छात्रों के नाम, रोल नंबर, अंक और पास-फेल का पूरा ब्यौरा मांगा था। उसी साल नरेंद्र मोदी ने भी स्नातक की परीक्षा पास की थी। उस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसे निजी जानकारी बताते हुए सूचना देने से इनकार कर दिया था। हालांकि CIC ने इसे सार्वजनिक करने का आदेश दिया था और कहा था कि यह जानकारी सार्वजनिक दस्तावेज है।

बाद में 2017 में दिल्ली यूनिवर्सिटी इस आदेश को चुनौती लेकर हाईकोर्ट पहुंची। विश्वविद्यालय का तर्क था कि छात्रों के रिकॉर्ड भरोसे के साथ रखे गए गोपनीय दस्तावेज हैं, जिन्हें किसी अजनबी के साथ साझा नहीं किया जा सकता। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा था कि वह अदालत को रिकॉर्ड दिखाने को तैयार है, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने भी पहली ही सुनवाई में CIC के आदेश पर रोक लगा दी थी। अब अदालत ने अंतिम फैसला सुनाते हुए साफ किया कि यह जानकारी साझा नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर पहले भी विवाद उठ चुका है। मार्च 2023 में अरविंद केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह ने गुजरात यूनिवर्सिटी की डिग्रियों को लेकर सवाल खड़े किए थे और उन्हें फर्जी बताया था। इसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया था। अहमदाबाद की निचली अदालत ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर पेश होने का आदेश दिया था। बाद में उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहत नहीं मिली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी सुनवाई में केंद्रीय सूचना आयोग के एक और आदेश को भी रद्द कर दिया। यह आदेश सीबीएसई को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट दिखाने के लिए दिया गया था। अदालत ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता निजी जानकारी है और इसे केवल तभी सार्वजनिक किया जा सकता है जब इससे बड़ा जनहित जुड़ा हो। जस्टिस दत्ता के मुताबिक पढ़ाई-लिखाई किसी संवैधानिक पद पर बने रहने की शर्त नहीं है, इसलिए बिना वजह ऐसी निजी जानकारी उजागर करना निजता का उल्लंघन होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.