ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

तीज महोत्सव पर जयपुर में शुरू हुई हेलिकॉप्टर राइड, पर्यटकों ने आसमान से देखी पिंकसिटी की खूबसूरती, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 26, 2025

मुंबई, 26 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तीज महोत्सव के अवसर पर जयपुर में एक बार फिर हेलिकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है, जिसका पहला दिन शनिवार को खासा उत्साहपूर्ण रहा। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने मानसून की हरियाली में नहाई अरावली की पहाड़ियों और जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का एरियल व्यू देखा। इस राइड में तीन साल के सारांश से लेकर 80 वर्ष की सजना देवी तक ने हिस्सा लिया और आसमान से शहर की खूबसूरती को निहारा। यह स्पेशल राइड ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू की गई है, जो 27 जुलाई तक चलेगी। पर्यटक इस राइड में हिस्सा लेकर तीज महोत्सव के साथ-साथ जयपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों को भी ऊपर से देख सकेंगे। इसकी शुरुआत 6999 रुपए से होती है और बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।

कंपनी के एमडी सोहन सिंह नाथावत ने बताया कि पहली बार मानसून सीजन में इस तरह की राइड करवाई जा रही है और पहले ही दिन हर उम्र के लोग इसका हिस्सा बने। उन्होंने बताया कि सजना देवी वर्षों पुराना अपना सपना पूरा करने के लिए हेलिकॉप्टर में बैठने जयपुर आई थीं, जो उनके लिए भावुक क्षण रहा। राइड के दौरान सुरक्षा को लेकर भी खास ध्यान रखा गया है। सभी यात्रियों का एक करोड़ रुपए का बीमा किया गया है और बेल 407 जैसे सुरक्षित सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। यह राइड फिलहाल दो दिन के ट्रायल आधार पर करवाई जा रही है और यदि सरकार से अनुमति मिलती है तो इसे नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। नाथावत ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलिकॉप्टर सेवा को खाटू श्याम जी, सालासर जी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है, जिस पर सरकार से बातचीत चल रही है और जल्द ही इसे धरातल पर लाया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.