ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारी बारिश से कई राज्यों में तबाही, नदियां उफान पर और सड़कें धंसीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजस्थान में जयपुर और सीकर समेत कई जिलों में पानी भर गया है। सीकर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पूरी तरह जलमग्न हो गया, वहीं उदयपुर में घर और दुकानें बाढ़ के पानी में डूब गईं। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 23 अगस्त से पानी भरा हुआ है और खेरवाड़ा-झाड़ोल मार्ग पर सोम नदी का पानी आ जाने से यातायात बंद कर दिया गया है। सवाई माधोपुर में बारिश के बाद करीब 50 फीट जमीन धंसने की घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध टूट गया, जिसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया। फर्रुखाबाद का भुड़िया भेड़ा गांव गंगा की बाढ़ से पूरी तरह टापू बन गया है और यहां लोग नावों से आ-जा रहे हैं। उत्तराखंड में बाणस के पास यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क बंद हो गई और यातायात बाधित हो गया। वहीं बिहार की राजधानी पटना में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। झारखंड में लगातार बारिश के चलते नालंदा की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

वाराणसी में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। शाम को अंधेरा छा जाने के कारण लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश से तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसी बीच प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा और चौथी बार लेटे हनुमान मंदिर का गर्भगृह पूरी तरह डूब गया। इससे पहले जुलाई में तीन बार गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंचा था। यहां नदियों का जलस्तर लगातार खतरे के निशान के करीब है। जम्मू में रविवार को अगस्त महीने की 99 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 190.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अगस्त में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बारिश है। इससे पहले 1926 में 228.6 मिमी और 2022 में 189.6 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से इस सीजन में अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 625 सड़कें बंद हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। 1,500 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं और 162 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.