ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने से मौतें, अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 2, 2025

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में भले ही मानसून का आधिकारिक सीजन 30 सितंबर को खत्म हो गया हो, लेकिन कई राज्यों में अब भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 28 जिलों में गुरुवार से अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी हालात गंभीर हैं। बक्सर और नवादा जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने राज्य के 35 जिलों में आज भी भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई है। यहां 7 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जालौन में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से करीब 100 साल पुराना शिव मंदिर ढह गया। इसी दौरान बिजली की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भी एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक अगले 96 घंटे में बड़ी हलचल हो सकती है। इस दौरान तीन बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय होंगे, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम को प्रभावित करेंगे। इनसे पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में इसका असर पड़ेगा।

दिल्ली में भी गुरुवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, गुरुवार सुबह 9 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 114 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इधर, ओडिशा में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का क्षेत्र गहराकर तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राज्य के सभी 30 जिलों के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी लगभग पूरे राज्य में जोरदार बारिश दर्ज की गई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.